Thursday, December 15, 2011

जोगेश्वर दयाल...


    उनका नाम जोगेश्वर दयाल हैं वो खिचरिपुर मैं 176/7 मैं रहते हैं, उम्र करीब 38 साल की होगी | जोगेश्वर दयाल जी को खिचरिपुर मैं बहुत लोग जानते हैं | उनकी खिचरिपुर बाल्मिक रोड पर, मंदिर के पास, समोसो की छोटी सी रेड्डी हैं जिसे वो यही तीन सालो से लगाते आ रहे हैं | वो यहाँ के लोगो के बीच मैं बहुत मशहूर हैं, उनके लोगो के बीच मैं मशहूर होने की वजह उनके यहाँ हमेशा मिलने वाले ताजा व गरम समोसे हैं | वो हमेशा लोगो को समोसे वगेहरा गरम-गरम ही बना कर दिया करते हैं और जितना बीके उतना ही बनाते हैं | उनका आस–पास की दूकान से भी रिश्ता बहुत ही सुलझा और अच्छा हैं, क्योकि वो बहुत ही नरम स्वभाव के शख्स हैं | आस–पास की दुकानों पर फुर्सत में अक्सर बतियाते दिखाई देते हैं | सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक उनका ठिकाना हमेशा उनकी यह दूकान ही होती हैं, जहा वो अक्सर मिल जाया करते हैं |  

   जब इस तरह की झलक हमें अपने आस पास दिखाई देती हैं तो एहसास होता हैं की जिस तरह कोई जगह हमारे वजूद को बना रही हैं जहाँ से हम जाने जाते हैं, वैसे ही हम भी किसी जगह की पहचान को रोज में ताजा करते हुए जी रहे हैं |

ईशा-इशिका 
खिचरिपुर 
लर्निंग कलेक्टिव...

No comments:

Post a Comment